रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नामकुम रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में जमकर तलवारबाजी हुई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने रांची पुलिस की मदद से की है। बताया जा रहा है कि कार्निवल में हंगामा, मारपीट और बिना अनुमति के शराब परोसने की वजह से सील किया गया है।
कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है।
रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे।
‘झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं अध्यक्ष महोदय। आश्रम में घुसकर साधु की हत्या कर दी जाती है। यह हत्या लूट के लिए नहीं की गई है अध्यक्ष महोदय। बल्कि इसके पीछे का कारण कुछ और है।
अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
रांची के चान्हो के आनंद शीला आश्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी है।
रांची के नामकुम पुलिस और खूंटी पुलिस ने मिलकर राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मृतक का सिर भी बरामद किया है
चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में एक महिला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। महिला की पहचान 36 वर्षीय मन्ना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्ना ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया था।
रांची के होटवार जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गयी। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था। मृतक कैदी की पहचान सिकंदर अंसारी के रूप में हुई है। वह साल 2017 से जेल में बंद था। सिकंदर अंसारी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था।
रांची एसएसपी ने पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। मनोज कुमार को नामकुम थाना का थानेदार बनाया गया है। कुलदीप कुमार को सदर थाना का थानेदार बनाया गया है।
रांची बुढ़मू प्रखंड निवासी कुश प्रभात कुमार साहू का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानी इसरो में सहायक पद पर हुआ है। इस परीक्षा में कुश प्रभात कुमार को ऑल इंडिया रैंक 44 प्राप्त हुआ है।